कला संस्कृति एवं नवाचार महोत्सव का समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र में कला संस्कृति एवं नवाचार महोत्सव का समापन डायट प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के दिशा निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ। दो दिवसीय कला संस्कृति एवं नवाचार महोत्सव में जनपद के सभी विकासखंड के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, डी.एल.एड. प्रशिक्षुओ तथा परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

निपुण भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षकों, प्रशिक्षुओ तथा छात्र-छात्राओं द्वारा द्वारा बनाए गए भाषा एवं गणित को समझाने के लिए विभिन्न प्रकार के टी. एल.एम. का प्रदर्शन किया गया। कला क्राफ्ट एवं संस्कृति प्रदर्शनी के माध्यम से कठिन विषयों को रुचिकर बनाने, रचनात्मक तथा तार्किक सोच को विकसित करने हेतु विभिन्न प्रकार की पेंटिंग का निर्माण किया गया। इस कार्यक्रम के नोडल प्रवक्ता जयेंद्र शंकर मिश्र एवं शंकर सिंह द्वारा कार्य एवं दायित्व का निर्वहन किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ता सुनील कुमार मौर्या, अवधेश कुमार सिंह, राजेश मौर्या, मनोज कुमार सिंह, सौरभ सिंह, हीरालाल प्रजापति, नीरज शर्मा, सौरभ सिंह, जिज्ञासा यादव, हरिवंश सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन समारोह में डायट प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राओं की रचनात्मक क्षमता का विकास होता है और वे अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त करते हैं। उन्होंने शिक्षकों और प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि वे इस प्रकार के आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लें और छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करें।

Leave a Comment

1355
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?