विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत हुआ प्रतियोगिता का आयोजन


कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड कोन में खण्ड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी कोन के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता में विकास खंड कोन के समस्त कम्पोजिट विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों से कुल 95 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा के आधार पर 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया। द्वितीय चरण में चयनित 25 छात्र-छात्राओं की पुनः लिखित एवं मौखिक प्रतियोगिता कराई गई।


वही अंतिम परिणाम के आधार पर विकास खण्ड कोन से पांच छात्र-छात्राओं का चयन जनपद स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थियों में प्रेम कुमार, मनीष कुमार, रामप्रवेश, सत्य प्रकाश एवं नैतिक कुमार शामिल हैं।
परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए श्रवण कुमार, प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन एवं दिलीप कुमार चौरसिया (एआरपी) को नोडल अधिकारी नामित किया गया।


इस अवसर पर डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश मौर्य सहित रितेश कुमार, रामेश्वर प्रसाद, रोहित पांडेय, पुष्पेंद्र, महेंद्र यादव, संजीव कुमार, अभिनव, शमशेर अहमद, शिव प्रसाद विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, शिवराज सिंह, संत त्रिपाठी, अरविंद पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, प्रितेश जौहरी, रविशंकर मौर्य, अविनाश कुमार, योगेश दुबे, सुनील कुमार, अरुण कुमार मौर्य सहित अन्य शिक्षकगण बीआरसी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?