मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- राष्ट्र उदय पार्टी का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

सोनभद्र। वाराणसी के प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर पुण्यश्लोक राजमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा सम्मानजनक स्थान पर स्थापित किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्र उदय पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सोनभद्र कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा गया।

प्रतिमा खंडन को बताया सामाजिक अपमान

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्र उदय पार्टी के जिला अध्यक्ष उमाकांत धनगर ने कहा कि गंगा तट स्थित मणिकर्णिका घाट पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के खंडित किए जाने की घटना न केवल उनके वंशजों, बल्कि पूरे समाज की भावनाओं पर सीधा आघात है। उन्होंने इसे न्याय, धर्म, करुणा और लोककल्याण के मूल्यों पर हमला बताया।

सम्मानजनक पुनर्स्थापना की मांग

जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह विषय किसी एक समाज या संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समूचे समाज के सम्मान से जुड़ा हुआ है। राष्ट्र उदय पार्टी ने मांग की कि मणिकर्णिका घाट पर खंडित की गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा सहित अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को तत्काल सम्मानजनक स्थान पर पुनर्स्थापित किया जाए।

मुकदमे वापस लेने और न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग

पार्टी ने शांतिपूर्ण विरोध कर रहे समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की भी मांग की। साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि सोनभद्र जिला न्यायालय के प्रवेश द्वार पर न्याय की देवी पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि न्याय, सुशासन और लोककल्याण के मूल्यों को और सुदृढ़ किया जा सके।

ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी सभी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?