दी आर्यन्स एकेडमी के धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। दी आर्यंस एकेडमी, संत नगर में शुक्रवार को बहुत ही श्रद्धा भाव व समर्पण के साथ मां सरस्वती का पूजन पंडित सतीश शुक्ला व पंडित शैलेश उपाध्याय के संरक्षण में मंत्र उच्चारण के साथ प्रारंभ किया गया।

इस पूजन में प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान व प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने समर्पण भाव के साथ पूजा आरंभ किया व अपने विद्यालय परिवार के सभी बच्चों, अध्यापक व अध्यापिका के लिए मां शारदे से आशीर्वाद प्राप्त करने व ज्ञान, बुद्धि, विद्या सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना किया। पूजा का समापन हवन व आरती के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सुषमा पाण्डेय, प्रियंका चौबे, हरिओम पाण्डेय, प्रतिमा चौबे, निशा चौबे, महेश त्रिपाठी, उमाकांत दुबे, आर्यन, प्रिया, सुमन जायसवाल, अपर्णा जायसवाल, धर्मेंद्र पाण्डेय सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?