संतोषजनक वार्ता के बाद ग्राम सचिवों का चरणबद्ध सत्याग्रह आंदोलन स्थगित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों की ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध सहित विभिन्न विभागीय समस्याओं को लेकर विगत एक पखवाड़े से चल रहा प्रदेश‑व्यापी सत्याग्रह आंदोलन, निदेशक पंचायती राज के साथ हुई संतोषजनक वार्ता के बाद अग्रिम कार्यवाही तक स्थगित कर दिया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति के संदर्भ में शासन की मंशा के अनुरूप प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय की मूल भावना के अनुसार सभी ग्राम‑स्तर के कर्मचारियों को एक साथ बैठकर कार्य करने और उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस हेतु शीघ्र ही ग्राम सचिवों को सरकारी एंड्रॉइड मोबाइल सेट, लैपटॉप, सीयूजी सिम तथा केंद्रीय वित्त के प्रशासनिक मद से डेटा भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा।
मनोज दुबे ने कहा कि साइकिल भत्ते के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता प्रदान करने के लिए विभागीय प्रत्यावेदन भेजा जाएगा। साथ ही डोंगल भुगतान की जटिलता को दूर करने हेतु दो दर्जन से अधिक सॉफ़्टवेयर को एकीकृत कर एकल विंडो प्रणाली विकसित की जाएगी।
ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार दुबे ने बताया कि रिज़वी समिति की अनुशंसा पर ग्राम सचिव की शैक्षणिक योग्यता को स्नातक तथा वेतन मैट्रिक्स लेवल‑५ में संशोधित करने के लिए पुनः वित्त एवं कार्मिक विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। मनरेगा के ऑडिट को सामाजिक अंकेक्षण से कराने तथा परफॉर्मेंस ग्रांट में चार्टर्ड अकाउंटेंट का विकल्प देने की मांग पर भी सकारात्मक वार्ता हुई।
शासन के सकारात्मक एवं कर्मचारी‑हितैषी उत्तर के बाद, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के शीर्ष नेतृत्व ने संयुक्त सहमति से आंदोलन को अगले कार्यक्रम तक स्थगित करने की घोषणा की।
इस अवसर पर मनोज कुमार दुबे, शंकर यादव, नरेश सिंह, दिनेश गिरी, बिपिन सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?