तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आई बाइक, दंपती गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- बभनी–अंबिकापुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हादसा, महिला जिला अस्पताल रेफर

बभनी (सोनभद्र) । बभनी–अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह एक कार और बाइक की भिड़ंत में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार (36) निवासी चौना अपनी पत्नी लक्ष्मिनीया देवी (32) के साथ साप्ताहिक बाजार करने बभनी आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर दूर जाकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को उठाया और सूचना पाकर पहुंची बभनी पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मिनीया देवी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं राजेश कुमार का इलाज सीएचसी में जारी है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को उठाया और सूचना पाकर पहुंची बभनी पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मिनीया देवी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं राजेश कुमार का इलाज सीएचसी में जारी है।उधर, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि हादसा करने वाली कार को पुलिस ने पकड़ लिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उधर, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि हादसा करने वाली कार को पुलिस ने पकड़ लिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?