घर-घर मतदाताओं क़ो करेंगे जागरूक – अजीत रावत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- रॉबर्ट्सगंज में भाजपा का घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान तेज – अजीत रावत ने किया जनसंपर्क

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 और 18 में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया। कार्यकर्ता कुंडी खटखटाते हुए लोगों से 11 दिसंबर की अंतिम तिथि के भीतर अपने-अपने बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म भरने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील कर रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव एवं काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित जाति मोर्चा) तथा सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने की। श्री रावत ने लोगों से आग्रह किया कि 2003 की निर्वाचन नियमावली के अनुसार मांगे जा रहे दस्तावेज बीएलओ को समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न छूटे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की आधार प्रक्रिया है और अधिक से अधिक नागरिकों को पंजीकृत कराना भाजपा का प्राथमिक लक्ष्य है।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदान के महत्व, फॉर्म भरने की प्रक्रिया और दस्तावेजों की अनिवार्यता की जानकारी दी। मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरी, नगर महामंत्री अनुपम तिवारी, रितु अग्रहरि, धर्मवीर त्यागी, धीरेंद्र पांडे, मनीष केसरी, अखिलेश कश्यप, रवि केसरी, रविंद्र विनोद केसरी, अमरनाथ वर्मा, अजय श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने वार्ड के घर-घर जाकर परिवारों को जागरूक किया और जिन्हें आवश्यक लगा, उन्हें मौके पर ही फॉर्म भरवाने में सहायता भी प्रदान की।

स्थानीय नागरिकों ने भाजपा के इस प्रयास का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि इस बार उनके नाम मतदाता सूची में निश्चित रूप से शामिल होंगे। अभियान के चलते दोनों वार्डों में मतदाता संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?