दाह संस्कार के लिए जा रहे लोगों की ट्रैक्टर–ट्राली को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत, सात घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- चंडी तिराहा, वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा

सोनभद्र । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंडी तिराहे के समीप मंगलवार की दोपहर एक दुखद सड़क हादसा हो गया, जिसमें दाह-संस्कार के लिए जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मझिगांव निवासी रामचन्द्र के देहांत के बाद परिजन और ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली से हिन्दुआरी दाह-संस्कार के लिए जा रहे थे। चंडी होटल के पास वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर अचानक सामने से आ रहे ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि ट्रैक्टर गलत दिशा में मुड़ रहा था, उसी दौरान ट्रेलर की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस के साथ मिलकर घायलों को ट्रॉली से बाहर निकाला। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज भेजवाया।

चिकित्सकों ने 65 वर्षीय खरपत्तू पुत्र जंगली निवासी भरहरी जुगैल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों में शामिल हैं,
इन्द्रजीत (18 वर्ष), निवासी मझिगांव
अनिल (20 वर्ष), निवासी अरौली
कृपा (52 वर्ष), निवासी सजौर
रामपति (63 वर्ष), निवासी सजौर
एक 62 वर्षीय व्यक्ति, निवासी चपईल
रिंकू (14 वर्ष), निवासी सजौर
और अन्य घायल, जिनका उपचार जिले के मेडिकल कॉलेज में जारी है। इनमें से तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?