आईजीआरएस रैंकिंग में बाज़ी मार गया सोनभद्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- शिकायत निस्तारण में पूरे प्रदेश में नंबर-1

सोनभद्र। जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण में सोनभद्र ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी नवीनतम आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में सोनभद्र जिला शीर्ष पर पहुंच गया। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के संवेदनशील नेतृत्व और सतत मॉनिटरिंग का परिणाम मानी जा रही है।

एसपी वर्मा के निर्देशन में शिकायतों के समाधान में त्वरित कार्रवाई, उच्च गुणवत्ता, मानकों का कड़ाई से पालन और पीड़ितों के प्रति शत-प्रतिशत जवाबदेही सुनिश्चित की गई। जनपद के लगभग सभी थानों ने प्रथम श्रेणी रैंक प्राप्त की, हालांकि थाना म्योरपुर को छोड़कर सभी थानों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।

पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर कहा,
“यह रैंकिंग सोनभद्र पुलिस की जनसेवा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी का प्रमाण है। हर शिकायतकर्ता को न्यायपूर्ण समाधान और समय पर फीडबैक देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

आईजीआरएस में मिली यह सफलता न सिर्फ प्रशासनिक दक्षता प्रदर्शित करती है, बल्कि पुलिस-जनता के बीच भरोसे और संवाद को भी और मजबूती प्रदान करती है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?