कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैक्टर-ट्राली पर लगवाये रिफ्लेक्टर टेप: डॉ चारु द्विवेदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ट्रैक्टर–ट्रॉली पर लगवाए गए रिफ्लेक्टर टेप की दी गयी जानकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में बढ़ती ठंड की वजह से कोहरे के कारण होने वाली घटनाओं से बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ० चारु द्विवेदी के नेतृत्व में प्रभारी उप निरीक्षक यातायात कृष्ण कुमार शुक्ला एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद में बढ़ते कुहासे को देखते हुए सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत ईटा मंडी  तथा लोढ़ी टोल प्लाजा क्षेत्रों में संचालित ट्रैक्टर–ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए, जिससे रात्रि व कुहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। अभियान के दौरान सभी ट्रैक्टर चालकों को रिफ्लेक्टर टेप लगाने के अनिवार्य प्रावधान की जानकारी दी गई।

इस मौके पर मौजूद ट्रैक्टर–ट्रॉली चालकों को तत्काल रिफ्लेक्टर टेप लगवाने का निर्देश दिया गया। नियमों का पालन न करने वाले कुछ वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। यातायात पुलिस द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा हेतु इस प्रकार के अभियान कुहासे के मौसम में निरंतर चलाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?