पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियो पर एफआईआर दर्ज कराना सरकार की तानाशाही रवैया: शिवम अग्रवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सरकार की तानाशाही रवैए के खिलाफ़ कर्मचारियों का प्रदर्शन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय व अटेवा के आवाहन पर एनएमओपीएस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह सहित अन्य साथियों पर अनावश्यक रूप से एफआईआर दर्ज करने के विरोध में सोनभद्र नगर के रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रर्दशन किया गया।


इस अवसर पर अटेवा महिला प्रदेश प्रभारी ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन भी नही करने दिया जा रहा है ये कौन सा राष्ट्रवाद है? जब दिल्ली के जंतर मंतर पर शांति पूर्ण ढंग से पुरानी पेंशन का धरना समाप्त हो गया तो फिर पदाधिकारियों पर अनावश्यक एफआईआर करके परेशान करने की क्या आवश्यकता थी।


यूटा जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल ने कहा कि सरकार का ये तानाशाही रवैया नही चलेगा। यदि कर्मचारी अपने हक की बात नही कह सकेगा तो फिर सरकार किस बात के लिए है। सरकार के विधायक, सांसद खुद पुरानी पेंशन ले रहे हैं और कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई को बाजार आधारित स्कीम में फसाया जा रहा है।
मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है और सरकार इसे हम कर्मचारियों को FIR का डर दिखाकर बहाल कराने से से नही रोक सकती।
बबिता सिंह ने कहा कि आज हम सब शिक्षक, कर्मचारी सिर्फ संकेतात्मक रुप से इकठ्ठा होकर सरकार को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन यदि सरकार ने जल्द ही अपने रवैए में परिवर्तन नही किया तो सड़क से लेकर सदन तक कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।


कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने सभी साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में हम सब कर्मचारियों को एकजुट होकर सरकार से पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़नी होगी और यदि सरकार पुरानी पेंशन नही बहाल करती है तो फिर उसको सत्ता से हटाने का कार्य भी हम सबको करना होगा।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह, सर्वेश तिवारी, उमा सिंह, पी डब्ल्यू डी से सुरेन्द्र नाथ वर्मा,विनोद कुमार,मनोज कुमार, बी एन सिंह, राममूर्ति , पूर्णेंदु,सौरभ,गौरव,संतोष, लक्ष्मण, प्रीति,वर्तिका ,सुनीता, ममता, निशा मालवीय सहित सैकड़ों साथी उपास्थित हुए।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?