कांग्रेस पार्टी ने मनाया संविधान दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा ग्राम जैत में  स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन खां ने कहा कि संविधान दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है संविधान के मूल्यों को अपनाएं और भारत को मजबूत बनाएं पुर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलेश ओझा एवं पुर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब की जो सामाजिक न्याय की लड़ाई थी समता मूलक समाज को स्थापना करना,बुधवार को संविधान पर कुठाराघात किया जा रहा है जिसको बचाने के लिए हम कांग्रेस जन सदैव तत्पर रहेंगे।


वही प्रवक्ता कन्हैया पाण्डेय ने कहा कि 26 नवंबर एक ऐसा दिन जो भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है। यह वह तारीख है जब 1949 में भारत ने संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया और 2015 से इसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पीसीसी सदस्य आशुतोष दूबे एवं जिला कोषाध्यक्ष राजबली पाण्डेय ने कहा डॉ. बी.आर. अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान सभा ने 2 साल 11 महीने 18 दिन की मेहनत से दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया।

इस मौके पर, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता,व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राहुल जैन, धर्मराज,अवनीश, अनिल , राजेश, सुनील गौतम आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता कन्हैया पाण्डेय ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?