सदर कोतवाली पुलिस को चोरो ने दी चुनौती,लायन्स क्लब में एक माह में चार बार लाखो रुपये की चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

लायंस क्लब पदाधिकारीयों ने पुलिस को पूर्व में भी दी थी चोरी की घटना की सूचना

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में हौसला बुलन्द चोर पुलिस को चुनौती दे रहे है ,वह भी सदर कोतवाली के ठीक पीछे एक बार नही बल्कि एक माह में चार बार लाखो रुपये की चोरी किया। बुद्धवार को लायंस क्लब राबर्ट्सगंज में एक माह में चार बार चोरी होने के कारण 5 लाख रुपये से ऊपर की संपत्ति को क्षति पहुंचाते हुए पूरी वायरिंग का तार, बोर्ड स्वीच सहित, एसी को तोड़ कर कम्प्रेसर, चेंजोवर एसी चालू करने वाला, पैनल बोरिंग मशीन चलाने वाला सारा चोरी करके ले गए।

सदर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लायन्स क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले प्राथमिकी 24 अक्टूबर को दिया गया था, उसके बाद 11 नवंबर को पुनः चोरी की सूचना लिखवाया गया, 23 नवंबर की रात पुनः चोरी हुई,25 नवंबर को फिर हुई।

वही घटना की सूचना कोतवाली में दी गई तो कोतवाल माधव सिंह हमराही संग मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्यवाही के लिए विभिन्न जांच किया। इसके साथ ही पुलिस ने अगल- बगल में लगें कैमरे को खंगाला गया।

इस चोरी पर लायंस अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, हरीश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह ने पुलिस अधीक्षक से डाग स्क्वायड की मांग की है। वही पुलिस पर चोरों को पकड़ने में नाकामयाब होने का आरोप लगाया।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस की ड्यूटी क्लब पर अलग से लगाई गई थी, पता करने पर ज्ञात हुआ, जिस पीआरडी की ड्यूटी लगी थी, रात 3 बजे ही चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?