नौगढ़ में सड़क हादसा, विद्युत कर्मचारी गंभीर रूप से घायल,  वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर, पिकअप चालक फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क दुर्घटना में विद्युत विभाग के एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा देवखत गांव के पास हुआ।

नौगढ़ विद्युत विभाग में एसएसओ (SSO) के पद पर तैनात धनंजय शर्मा (54 वर्ष) पुत्र राम सूरत अपने घर से नौगढ़ ड्यूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान देवखत गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि धनंजय शर्मा मोटरसाइकिल समेत पिकअप के साथ कुछ दूर तक घसीटते चले गए। हादसे में वे सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखकर तत्काल 108 एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल धनंजय शर्मा को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉ. सत्या सिंह और स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?