नवीन कुमार
करियर गाइडेंस के तहत हुआ मेला आयोजित
कोन (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कोन में पंख करियर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत करियर मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों व विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को भविष्य निर्माण से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में डाक घर से आशीष कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर आर्यन कुमार तथा विद्युत विभाग से जूनियर इंजीनियर सूरज सिंह उपस्थित रहे। इन सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, योग्यता, चयन प्रक्रिया और भविष्य की संभावनाओं पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।
विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार रावत, सूर्यकांत कुशवाहा, रामभगवत पटेल, आशीष कुमार सिंह, अनुराग सिंह यादव और नीरज कुमार सिंह ने भी छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मंच संचालन का दायित्व श्रीकांत सर ने निभाया, वहीं पंख पोर्टल के नोडल अरविंद कुमार कार्यक्रम के संयोजक रहे।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य शिशिर कुमार ने सभी अतिथियों व विद्यालय स्टाफ को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







