फसलो के नुकसान का सही आकलन कर किसानो को मिले मुआवजा:भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिले में पिछले कई दिनों से हो रही बरसात से किसने की फसल तबाह हो गई है इसे देखते हुए रविवार को सदर विधायक सोनभद्र ने राजस्व कृषि व बीमा कंपनियों के लोगों के साथ आमडीह चकया वैनी दूबेपुर पवनी सहित कई गांवों का भ्रमण कर बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण किया व किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार के द्वारा मिलने वाली समस्त सहायता राशि व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।


जनपद में पिछले 5 दिनों लगातार हुई बे मौसम बारिश व आंधी से धान की फसल को काफी क्षति पहुंची है। रविवार की सुबह सदर विधायक भूपेश चौबे सदर तहसील के तहसीलदार नायब, राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपालों को लेकर नगवां विकास खण्ड के कई गांवो में फसलो का सूरते हाल जाना। इस दौरान विधायक के साथ कृषि विभाग के अधिकारी व बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ संबंधित किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।

इस मौके पर कृषि विभाग व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की फसल की क्षतिपूर्ति का मुआवजा बनाते समय जरा भी कोताही न बरती जाए सरकार के पास ना पैसे की कमी है व्यवस्था की इसलिए मुआवजा यदि कम बनाया गया या किसी भी किसान को मुआवजे के लिए परेशान किया गया तो संबंधित अधिकारी अपने खिलाफ कार्रवाई होने के लिए तैयार रहे।

उन्होंने कहा कि इस किसी प्रधान देश में यदि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार किया गया तो यह सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी धान की फसल के अलावा कुछ गांव में आलू सरसों मटर व मरचा की फसल को भी क्षति पहुंची है।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी, नगवां ब्लॉक के प्रमुख आलोक सिंह, देवी सिंह, महेश पटेल, अवधेश पटेल, सूर्यकुमार कनौजिया व विकास मिश्रा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?