नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षा व स्वालम्बन का दिया सन्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी जिले की बेटियाँ:अभिषेक वर्मा

एसपी ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत किया जागरूकता

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज 5 के तहत जनपद पुलिस ने शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था। इस जागरूकता अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर भूपेश चौबे व विधायक घोरावल अनिल मौर्या उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा की गई, जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय के छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा सहायता हेतु संचालित विभिन्न सरकारी अभियानों एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को महिला एवं बाल सुरक्षा, “गुड टच-बैड टच”, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इसके साथ ही 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया गया और उन्हें इन नंबरों के उपयोग के प्रति प्रेरित किया गया।

जागरूकता रैली को सम्बोधित करते पुलिस अधीक्षक


स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसमें बालिकाओं ने आत्मरक्षा, लैंगिक समानता, तथा महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया।


कार्यक्रम के दौरान साहसिक कार्यों के लिए दो महिला आरक्षियों सहित 9 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समाज में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।


इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रुबी प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा डॉक्टर धर्मवीर तिवारी, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी, डीपीआरओ नमिता शरण, जिला दिव्यांग अधिकारी विद्या देवी, सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, थानाध्यक्ष महिला थाना सदर सविता सरोज, चौकी प्रभारी सोनभद्र नगर शिवकुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति की भावना को आत्मसात करते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?