रामगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम, सदर विधायक ने किया पौधारोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

रामगढ़ (सोनभद्र)। चतरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ स्थित राजकीय मॉडल इंटर कालेज में रविवार को वन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शैलेन्द्र चतुर्वेदी व डीएफओ ने विधायक का माल्यार्पण, शाल ओढ़ाकर तथा नवदुर्गा की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर 2 अक्टूबर तक पूरे देश में विभिन्न सामाजिक व जनहितकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्हीं कार्यक्रमों की श्रंखला में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर यह वृक्षारोपण आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी संभव है जब हम पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए समाज में एकजुटता और सेवा भाव को बढ़ाएं।

कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक का स्वागत नवदुर्गा के स्वरूप में कर आशीर्वाद दिया। विधायक ने सभी बेटियों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उन्हें पुष्प भेट किए। उन्होंने कहा कि बेटियाँ ही परिवार और समाज की वास्तविक शक्ति हैं, उनका सम्मान करना हम सभी का परम कर्तव्य है।

इस मौके पर विधायक ने समाजसेवा, शिक्षा व ग्रामीण विकास में योगदान देने वाले कई गणमान्य नागरिकों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वालों में बृजेश सिंह, सतीश कुमार, आदित्य त्रिपाठी, मिथिलेश गोस्वामी, डी.एन. सिंह, विवेकानंद, सुशील, अरविन्द पाण्डेय, श्रीमती रीना सरोज, श्रीमती स्वेता सिंह, शिक्षक-अभिभावक संघ अध्यक्ष संदीप पाण्डेय, समाजसेवी विजय सिंह राणा, व्यापार मंडल पदाधिकारी राजेश केशरी व दुर्गेश केशरी, पत्रकार सुधीर सोनी, धर्मवीर सिंह, भोलू आदिवासी, सुशील कन्नौजिया, राजेश मौर्य, रामपाती बियार, रामू चौबे, श्यामू मिश्रा, योगेंद्र बिंद, धनंजय शुक्ला सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे विकसित भारत 2047 हेतु आज से ही अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?