अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने पर्यवेक्षको की नियुक्ति करना शुरू कर दिया है। जनपद की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे की कार्य कुशलता, संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की योजनाओं एवं विचार धारा के प्रचार प्रसार तथा महिला शक्ति को संगठित करने के उद्देश्य से महिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही ऊषा चौबे को बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर विधानसभा की जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके पहले बिहार के नालंदा जिले की जिम्मेदारी थी।
पार्टी के इस निर्णय पर जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की बिहार चुनाव मे महिलाओं को संगठित कर और महिलाओं को कॉंग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। संगठन ने जो जिम्मेदारी सौपी है पूरी निष्ठा से काम करूंगी।इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा का आभार व्यक्त करती हूँ।
ऊषा चौबे के मनोनयन से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है और उन्हें नए जिम्मेदारी के लिए बधाईयाँ दी है।
उन्हें बधाई देने वालों मे जिला उपाध्यक्ष शांति विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष तेतरी देवी, संगीता देवी, रीता देवी, इंद्रावती देवी, निक्की गोस्वामी , विद्या देवी , राजकुमारी , रामवंती देवी, प्रभावती देवी ममता देवी, नीतू पंडित, प्रभावती चेरो शामिल रही।







