आटो पलटने से घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

17 सितम्बर को कोलिया घाट में पलटी थी आटो, चार लोग हुए थे घायल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल शिल्पी मार्ग पर बीते दिनों सड़क दुर्घटना में घायल महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर घोरावल शिल्पी मार्ग पर कोलिया घाटी मोड़ पर टैम्पो पलटने से चार लोग घायल हो गए थे। हादसे में शिल्पी गांव निवासी मुनिया 40 वर्ष, दुवासी 55 वर्ष, सुभागिनी 40 वर्ष, डंगर 71 वर्ष घायल हो गए थे। कोलिया घाटी पहाड़ी मोड़ पर टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। घायलों में दुवासी पत्नी जामुन निवासी शिल्पी का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि जामुन पुत्र स्वर्गीय चिगनी निवासी ग्राम शिल्पी ने लिखित सूचना दी है कि बीते 17 सितम्बर को उसकी पत्नी दुवासी गुरुवल स्थान से एक ऑटो से अपने घर शिल्पी जा रही थी कि कोलिया घाटी के पास ऑटो चालक की लापरवाही से ऑटो पलट गया। जिससे दुवासी व गांव की अन्य महिला पुरुष घायल हो गए थे। जिनका दवाई इलाज अस्पताल में चल रहा था जहां दुवासी की मौत गई है।

इस मामले मे अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?