सौहार्दपूर्वक मनाये त्यौहार,नियमो का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई: थाना प्रभारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। आगामी नवरात्र एवं रामलीला पर्व को लेकर कोन थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने किया ।

थाना निरीक्षक ने कहा कि इस वर्ष के आयोजनों में रामलीला मंचन के दौरान महिला नर्तकियों से स्टेज पर नृत्य नहीं कराया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में निर्देश दिया कि किसी भी तरह की नई परम्परा की शुरुआत की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा, डीजे संचालकों को ध्वनि नियंत्रण में ही संचालन करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि बजाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

थाना निरीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई नया दुर्गा पंडाल स्थापित करता है या कोई धार्मिक आयोजन/रामलीला करता है तो उसकी पूर्व सूचना पुलिस को देना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि यदि सूचना दिए बिना आयोजन किया जाता है और वहां कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी आयोजक की होगी।

उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से अपील की कि सभी लोग परम्परागत रीति-रिवाजों के अनुसार ही त्योहार मनाएँ और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। बैठक में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में मुख्य रूप से संतोष पासवान, अजय जायसवाल, नवीन कुमार, शिव प्रसाद, राजेश जायसवाल, अरुण कुमार, विकलेश भारती सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?