नौगढ़ में पशु तस्करी का भंडाफोड़, बोलेरो से बिहार ले जाते 3 गोवंश बरामद, आरोपी फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली के नौगढ़ में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने नौगढ़ बंधा और वाटाड़ के पास से एक बोलेरो वाहन से 3 गोवंश को बरामद किया है। इनमें एक बैल और दो गाय शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर नौगढ़ थाना पुलिस लगातार पशु तस्करी रोकने में जुटी है। 13 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार यादव और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। पशुओं को क्रूरता से एक-दूसरे से बांधकर बिहार ले जाया जा रहा था। बोलेरो की नंबर प्लेट BR 24 P 0875 है।

कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने थाना नौगढ़ में मुकदमा संख्या 75/25 दर्ज किया है। यह मामला गोवंश निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार यादव के साथ उप निरीक्षक अभय कुमार सिंह, रामधनी सिंह और हेड कांस्टेबल रमेश कुमार सिंह व सुनील कुमार सिंह की टीम शामिल थी।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?