रेलवे लाइन पार करते समय इंजन की चपेट में आया युवक,मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था मृतक

पत्नी, चार बेटी और एक बेटा छोड़ गया मृतक

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय थाना क्षेत्र के धरती डोलवा ग्राम पंचायत निवासी प्रदीप पासवान पुत्र भुवनेश्वर पासवान 35 वर्ष आज सुबह अपने घर से बाजार आने के लिए निकले की रेलवे लाइन पर करते समय झारखंड की ओर से आ रहे रेल इंजन से टकरा जाने के कारण उनकी मौत हो गई।वही रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ पुलिस ने शव को कब्जे में कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इस घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौत की घटना सुन मौके पर परिजनों समेत सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वही ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान ने बताया कि उक्त मृतक आज सुबह घरेलू खर्च में आने वाले परचून की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए निकला था परंतु रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज या अंडर पास नहीं होने के कारण रेलवे लाइन पार करने के दौरान रेल इंजन से धक्का लगने के कारण मौत हो गयी मृतक अपने पीछे पत्नी रिंकी देवी के साथ-साथ पुत्री छाया कुमारी 16 वर्ष, सिया कुमारी 14 वर्ष, अंशिका कुमारी 12 वर्ष, छोटी एक वर्ष तथा शौर्य कुमार उम्र 10 वर्ष को छोड़कर चला गया। अब आगे इनकी परवरिश कौन और कैसे होगा जबकि मृतक एक साधारण किसान था तथा गांव में ही मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?