एसटीएफ प्रयगराज की टीम ने ठाणे से 6 करोड़ 40 लाख रुपये के धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभय त्रिपाठी

आरोपी सुधीर केसरवानी प्रयागराज एसटीएफ के लिए बना था बड़ी चुनौती,

कई वर्षों से पता बदलकर रह रहा था आरोपी

प्रयागराज(उत्तर प्रदेश)। यूपी एसटीएफ की प्रयागराज टीम ने महाराष्ट्र के ठाणे से जिले के कुख्यात धोखाधड़ी मामले में आरोपी सुधीर केसरवानी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी पर 6 करोड़ 40 लाख रुपये गबन करने का आरोप है और तब से वह फरार चल रहा था और एसटीएफ को महाराष्ट्र में ठिकाने बदलकर रहने की सूचना मिल रही थी।

एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित उत्सव होटल के दूसरे तल से सुधीर को धर दबोचा। इस आरोपो को गिरफ्तार करने के बाद टीम ने मौके पर उसे हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन में दाखिल किया और न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया।

एसटीएफ के मुताबिक सुधीर केसरवानी मूल रूप से प्रयागराज के मुट्ठीगंज का रहने वाला है। वह वर्ष 2016 से अपने साथी नीरज जायसवाल के साथ संगम कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर अभिकर्ता काम करता था। वह पहले विश्वास कायम करने के बाद फर्जी दस्तावेजों के सहारे करोड़ों रुपये का गबन किया। अब तक आरोपी ने कंपनी को 75 लाख रुपये लौटाए लेकिन शेष रकम नहीं चुकायी। इस आरोपी के खिलाफ प्रयागराज के विभिन्न थानों में पहले से ही आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कीडगंज, औद्योगिक क्षेत्र, मुट्ठीगंज और जार्ज टाउन थाना शामिल हैं।

वही कम्पनी के संचालक शैलेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत थाना जार्ज टाउन में दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान सुधीर पर धारा 409, 420, 467, 468, 471 आईपीसी में मुकदमा कायम किया गया। न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद से ही वह फरार था।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?