प्रशासन के आश्वासन पर टूटी भूख हड़ताल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- नायब तहसीलदार ने लिया ज्ञापन, समाजसेवियों और संगठनों ने दिया समर्थन

सोनभद्र। जनहित की मांगों को लेकर सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष व समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे उन्हें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा, राकेश शरण मिश्र ने माला पहनाकर अनशन पर बैठाया।

अनशन की जानकारी मिलते ही एलआईयू टीम, प्रभारी कोतवाली पुलिस तथा जिला प्रशासन की ओर से सदर नायब तहसीलदार विशाल पासवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्रीवास्तव से वार्ता कर सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया और ज्ञापन भी प्राप्त किया। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे विचार-विमर्श के पश्चात श्रीवास्तव ने भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष फरीद खां, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा, राकेश शरण मिश्र ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

उठाई गई प्रमुख मांगें

अनशन के दौरान ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव ने जो मुख्य मुद्दे उठाए, उनमें शामिल हैं।

  • राबर्ट्सगंज जिला चिकित्सालय भवन में 24 घंटे सिटी अस्पताल का संचालन।
  • रावटसगंज में राजकीय महिला महाविद्यालय में कॉमर्स व विज्ञान की पढ़ाई स्नातकोत्तर स्तर तक शीघ्र शुरू करना।
  • रावटसगंज सिटी स्टेशन से मुंबई तक ट्रेन संचालन सुनिश्चित करना।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जिला प्रशासन ने शीघ्र सार्थक कार्रवाई नहीं की, तो पुनः भूख हड़ताल की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर नगर के तमाम समाजसेवी, व्यापारी, अधिवक्ता और पत्रकार उपस्थित रहे। समर्थन देने वालों में शिव प्रसाद यादव, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, अनुपम द्विवेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रदीप धर द्विवेदी, उमापति पांडेय, राजेश कुमार पांडेय, शिवपूजन दुबे, प्रांजल श्रीवास्तव सहित सैकड़ों नगरवासी शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?