अमेरिका में गूंजा सोनभद्र का नाम: डॉ. हरीश उपाध्याय ने किया शोध प्रस्तुत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरीश चन्द्र उपाध्याय का शोध पत्र विश्व की प्रतिष्ठित अमेरिकन केमिकल सोसायटी (ACS) द्वारा आयोजित FALL-2025 सिंपोजियम में प्रस्तुतिकरण हेतु चयनित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अपने एंटीबायोटिक शोध का प्रस्तुतीकरण किया।

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने उनकी यात्रा हेतु अनुदान स्वीकृत किया था। इसी के तहत वे 17 से 21 अगस्त तक अमेरिका यात्रा पर रहे।

डॉ. उपाध्याय ने बताया कि इस सिंपोजियम में विश्व के प्रतिष्ठित संस्थानों से लगभग 11 हज़ार वैज्ञानिक और प्रोफेसर शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिकों से संवाद और भविष्य के शोध पर चर्चा, उनके लिए बेहद प्रेरणादायी अनुभव रहा।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के निदेशक प्रो0 गीतम सिंह तोमर के मार्गदर्शन, सभी अधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों और अपने शोध छात्रों को दिया। साथ ही आर्थिक सहयोग के लिए आईसीएमआर का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि डॉ. उपाध्याय के निर्देशन में पहले से ही डीआरडीओ लाइफ साइंसेज रिसर्च बोर्ड और यूपीसीएसटी जैसी संस्थाओं द्वारा वित्त पोषित प्रोजेक्ट संचालित हो रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?