निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफo एलo एनo प्रशिक्षण का शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- 85 शिक्षकों को दी जाएगी नई जानकारी

O- शिक्षा में गुणवत्ता का होगा सुधार

बभनी (सोनभद्र) । विकास खंड बभनी के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षामित्रों के लिए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफ एल एन और एनसीआरटी पुस्तक आधारित प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को किया गया।

इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी में किया जा रहा है जिसमें 85 शिक्षक शामिल किया गया है प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उन्होंने इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1,2,3 में एनसीआरटी की पुस्तकें के बारे प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षक गणित, हिंदी, और अंग्रेजी विषयों में बच्चों को कुशलता से पढ़ाने के लिए तैयार होंगे। सन्दर्भदाता अमित कुमार हिन्दी ने बताया कि प्रशिक्षण में भाषा, गणित और अंग्रेजी का भी समावेश किया जाएगा।
प्रशिक्षण का उद्देश्य चार खंडीय मॉड्यूल के माध्यम से बच्चों को मैखिक, भाषा विकास, पढ़ाई और लिखाई के कौशल विकसित करने में सहायता करना है।
इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षा में गुणवत्ता सुधारने के प्रयास को और मजबूत करेंगे, जिससे बच्चों का शैक्षणिक विकास संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम में शिक्षामित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद सहित प्रशिक्षक चन्द्र शेखर, भानुप्रताप सिंह ,विष्णु दयाल,अमित, संतोष कुमार यादव के साथ शेखर तिवारी भरतलाल,शम्भू प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, रामगोपाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?