यह दिवस केवल अतीत की पीड़ा को याद करने का नहीं, बल्कि भविष्य के भारत के लिए एक संकल्प लेने का दिवस:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ और विभाजन विभीषिका पर आधारित घटनाओं की डाक्यूमेन्ट्री फिल्म भी दिखायी गयी।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि विभाजन विभीषिका एक ऐसी त्रासदी आयी थी, जिसमें पंजाब, जम्मू कश्मीर सहित बार्डर प्रांत के राज्यों के लोगो को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था, इस दौरान महिलाओं को भी बहुत सी परेशानियों व समस्याओं से जुझना पड़ा था, विभाजन विभीषिका दिवस पूर्वजों की आजादी की कीमत को याद दिलाती है।

उन्होंने कहा कि हम सब यहाँ इतिहास के उस करुण अध्याय को स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं, वह अध्याय जिसने हमें स्वतंत्रता का अमृत तो दिया पर साथ ही असंख्य जख्मों की पीड़ा भी दे गया। यह है ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, जो हमें उन लाखों निर्दोषों की याद दिलाता है, जिन्होंने नफरत और हिंसा के तूफान में अपने घर, अपनी जमीन, यहाँ तक कि अपना जीवन तक गंवा दिया। यह दिवस केवल अतीत की पीड़ा को याद करने का नहीं, बल्कि भविष्य के भारत के लिए एक संकल्प लेने का दिवस है, कि हम अपने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को हर हाल में सुरक्षित रखेंगे। आज का यह आयोजन उन सभी के प्रति श्रद्धांजलि है, जिनके संघर्ष और बलिदान ने हमें यह आजादी दी, जो सभी विस्थापित परिवारों की स्मृति को प्रणाम है, जिनका दर्द शब्दों से परे है।

इस स्मृति दिवस पर हम सब मिलकर उन शहीदों, उन विस्थापित परिवारों और उस अपार पीड़ा को याद करें, जिसे देश ने सहा और यह प्रतिज्ञा लें कि स्वतंत्र भारत में वैमनस्य और विभाजन की कोई गुंजाइश कभी नहीं रहेगी।

इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल,  प्रवक्ता डायट नीरज शर्मा, पीएम श्री जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ आरती सिंह,  अमर सिंह प्रभारी प्रधानाचार्य जीएचएस बेलहथी आदि ने विभाजन विभिषिका पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?