खबर का असर: ओवररेटिंग खाद बेच रहे दुकानदार छापेमारी की सूचना पर ताला बंद कर हुए फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी में बेखौफ खाद की ओवररेटिंग पर बेचा जा रहा खाद

क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रहा खाद

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग कर किसानों को खाद बभनी बाजार में एक दुकान पर धड़ल्ले से 700 रूपये बोरी यूरिया बेचा जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सम्बंधित विभाग के जिम्मेदारो से किया बावजूद इसके कोई कार्रवाई नही हुआ।

विकास खण्ड बभनी के बभनी, परसा टोला,चपकी ,चकसानी गांव में खाद की प्रिन्ट रेट से दोगुना दाम पर बेचे जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया था। ग्रामीणों की शिकायत और न्यूज एक्सप्रेस भारत द्वारा खबर प्रमुखता से छापने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार दुकानों पर ताला बन्द कर भाग खड़े हुए।

बोले जिम्मेदार:- जिला कृषि अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने बताया कि किसानों को खाद मूल्य से दोगुना रेट पर बेचा जा रहा जो ग़लत है, ऐसे दुकान पर कार्यवाही किया जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया छापेमारी की सूचना के बाद हड़कंप मच गया औश्र दुकान दारों ने आनन-फानन में दुकान बन्द कर दिया। मजबूर किसान सात सौ रूपए में खाद खरीदने को विवश हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से खाद वितरण एवं निति खाद दुकानों के जांच की मांग की है।

सूत्रों की मानें तो अधिकृत दुकानदारों ने खाद की कालाबाजारी भी की वहीं अधिक मूल्य पर खाद बेचा है।अब गरीब किसानों को यूरिया 700 रुपए में खरीदने को विवश हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?