भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सोनभद्र नगर मे निकाला तिरंगा यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी की नगर मण्डल द्वारा चाचा नेहरू शहीद स्मारक उद्यान से स्वर्ण जयंती चौक तक आज तिरंगा यात्रा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्षा रूबी प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर देव पाण्डेय व पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने नगर मण्डल द्वारा निकाली गई तिरंगा शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर स्वर्ण जयंती चौक पर अपना उद्बोधन राष्ट्र प्रेम की भावना से सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि हर घर तिरंगा आजादी के राष्ट्रीय पर्व एक अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और राष्ट्र प्रेम के साथ इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।

स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा उत्सव होता है जब देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव पर हमारे झंडे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए भारत में एक अभियान “हर घर तिरंगा” शुरू किया गया था तब से यह हर साल होता है।

महामंत्री पियूष त्रिपाठी ने कहा कि इस मौके पर आजादी के जश्न को मनाने की तैयारी जोर शोर से पूरे देश में चल रही है। घर से बाहर निकलते ही सभी सड़के तिरंगे से पटी हुई हैं। आजादी के उत्सव के मौके पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ यानि कि 75वीं वर्षगांठ के मौके पर की गई थी। तब से हर साल यह अभियान चलाया जाता है।

इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सभासद अभिषेक गुप्ता एवं सह संयोजक नीरज विश्वकर्मा रहे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर मंडल के प्रभारी परशुराम केसरी, पूर्व जिला मंत्री राज नारायण तिवारी, अमित चौबे, ध्रुवकांत द्विवेदी, अनुपम तिवारी, अजय मिश्रा, सुबोध अग्रवाल, राजेश गुप्ता, रविंद्र केसरी, प्रकाश केसरी, राकेश मेहता , संदीप सिंह चंदेल, प्रिया सोनकर, रंजना पाण्डेय, रितु अग्रहरी  , महामंत्री नगर मंडल एवं नगर के समस्त पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक मोर्चा के अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?