कोन ब्लॉक परिसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का लाइव प्रसारण संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

विकसित भारत के संकल्प की ओर भाजपा सरकार, सुरेन्द्र अग्रहरि

कोन (सोनभद्र) । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त के वितरण के उपलक्ष्य में शनिवार को कोन ब्लॉक परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को ब्लॉक सभागार में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसे सैकड़ों की संख्या में किसानों, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक देखा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी (कृषि) श्री विकास कुमार ने कुशलता से किया।

मुख्य अतिथि सुरेन्द्र अग्रहरि ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह सपना है कि देश का हर नागरिक आत्मनिर्भर बने और भारत एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभरे। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों के लिए संजीवनी बताते हुए कहा कि इससे किसान की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो रही है।

ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि अब कोई भी योजना बिचौलियों के माध्यम से नहीं जाती। चाहे वह केंद्र सरकार की हो या राज्य सरकार की, सभी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है, जिससे पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी है।

प्रधानमंत्री मोदी के लाइव प्रसारण में उन्होंने देशभर के करोड़ों किसानों से संवाद करते हुए किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त उनके खातों में स्थानांतरित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामलाल चेरो, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चतुर्वेदी, ददन भारती, धनुषधारी चेरो, खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र नाथ दुबे, एडीओ पंचायत, तकनीकी सहायक, ग्राम सचिव, और कई ग्राम प्रधानों की उपस्थिति रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?