खेत की जुताई करने गये व्यक्ति सर्प दंश से मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र के बिछियारी गांव घटना

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बिछियारी गांव में खेत में काम करने गये व्यक्ति की सर्प दंश से मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र रामवचनन निवासी बिछियारी की सर्प दंश से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अनिल हर दिन की भांति शुक्रवार को खेत में काम करने गया था। शुक्रवार की शाम 7 बजे जब खेत से घर लौटा तो तो घबराया हुआ था। बताया कि किसी जहीरीले जन्तु ने काट लिया।इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।बेहोश हो गया।उस एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी सुनीता देवी को रोक लो कर बुरा हाल हो गया है।मृत्यु की सूचना बभनी पुलिस को की गई पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।

उप निरीक्षक शिव मूरत यादव ने बताया कि मृतक के भाई संजय कुमार के तहरीर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी भिजवाया दिया गया।आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?