बीडीओ और एसडीओ पंचायत ने किया विद्यालय का निरिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O-खराब समरसेबल तत्काल बनवाने के निर्देश

बभनी (सोनभद्र) । बीडीओ और एसडीओ पंचायत ने कंपोजिट विद्यालय का निरिक्षण किया।इस दौरान बच्चों की उपस्थिति सहित अन्य गतिविधियों का जायजा लिया।समयसेबल खराब होने की स्थिति प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।

मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश कुमार सिंह ने कम्पोजिट विद्यालय सतबहनी का निरिक्षण किया।इस दौरान विद्यालय के शौचालय,टाइल्सीकरण, छात्र उपस्थिति, साफ-सफाई, एमडीएम, विद्युतीकरण की जानकारी ली।श्री सिंह ने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली ।शिक्षकों द्वारा बताया गया कि विद्यालय का समरसेबल खराब है इस पर खण्ड विकास अधिकारी ने तत्काल प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को विद्यालय का समरसेबल पम्प ठीक कराने का निर्देश दिया।इस दौरान प्रधानाध्यापक के के सिंह , मोहम्मद अनिश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?