चंदौली जिले के नौगढ़ पोखरे पर शुक्रवार को भारत की पहली निषाद समाज की वीरांगना व पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी जी की 24वीं पुण्यतिथि भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निषाद पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हंसलाल निषाद ने कहा भारत की पहली और विश्व की चौथी आयरन लेडी वीरांगना फूलन देवी निषाद जी की शहादत आज भी हमें यह याद दिलाती है कि जब कोई व्यक्ति अपनी पीड़ा को ताकत में बदलता है, तभी समाज में सच्चा बदलाव आता है। ना झुकी, ना डरी, अत्याचार के खिलाफ बनी एक ज्वाला — वह थीं वीरांगना फूलन देवी निषाद।”
आईटी सेल जिलाध्यक्ष बटेश्वर निषाद ने कहा फूलन देवी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक आंदोलन हैं। उनका जीवन साहस, संघर्ष और सामाजिक न्याय की मिसाल है। आज हम संकल्प लेते हैं कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करेंगे और सामाजिक न्याय व समानता की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।”
इस अवसर पर जोखन निषाद, पंकज मद्देशिया, डॉ. राजेश निषाद, सोनू बिंद, राजेश भोला समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को साझा किया।
सभा के अंत में सभी ने ‘वीरांगना फूलन देवी निषाद अमर रहें’ और ‘जय निषाद राज’ के नारों के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
यह आयोजन समाज को एकजुट करने और सामाजिक बदलाव के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुई।







