अमित मिश्रा
मां विंध्यवासिनी राज्य विश्व विद्यालय के कुलसचिव ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान होने वाली समस्याओ पर डाला प्रकाश
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के एक निजी महाविद्यालय में समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण विषय को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राम नारायण वर्मा कुलसचिव मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर से आये हुए कुलसचिव, उप कुलसचिव व वित्त अधिकारी तथा महाविद्यालय की प्राचार्या व प्रबन्धक डॉ० अजय सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या व प्रबन्धक द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ० प्रसन्न पटेल तथा डॉ० सुधीर मिश्रा द्वारा भी आये हुए विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियो को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण तथा उससे होने वाली कठिनाईयों के विषय में समीक्षा करना था।
घोरावल स्थित एक निजी महाविद्यालय धरसड़ा के प्राचार्य ने बताया की जनपद में बहुत से गाँव में आज भी इंटरनेट की समस्या है। जिससे छात्र व छात्राओं को पंजीकरण करते समय उनके मोबाइल पर ओटीपी नही प्राप्त हो पाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए उन्होने कुलसचिव के समक्ष अपनी बात रखी।
डॉ० सुधीर मिश्रा ने कहा की विद्यार्थियों को पंजीकरण करते समय कभी-कभी पेमेन्ट फेल दिखा देता है सभी समस्याओं का समाधान करते हुए कुलसचिव ने कहा की समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण हो जाने से विद्यार्थी को बहुत सारी सहुलियत सरकार द्वारा प्राप्त होने लगेगी। सरकार द्वारा यह पोर्टल छात्रो के हित को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
उप कुलसचिव ने बताया कि छात्रो द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण करके अपने पसन्द के महाविद्यालय में प्रवेश ले सकता है उसको अपने विषय की सम्पूर्ण जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से मिलती रहेगी। पंजीकरण में छात्रों द्वारा अपना मोबाईल नम्बर व ईमेल० आईडी भरना अनिवार्य है। जिससे विश्वविद्यालय से सम्बंधित सारी जानकारी समय-समय पर छात्रों को मिलती रहेगी।
राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० प्रमोद ने कहा की प्रवेश की प्रक्रिया थोड़ा जटिल होने के कारण पिछले वर्ष की अपेक्षा अभी प्रवेश कम हो रहा है। उन्होने विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियो से आग्रह किया की उच्च शिक्षा में प्रवेश हेतु निर्धारित तिथि को बढ़ाया जाय।
प्रभारी प्राचार्य डॉ० वंदना ने कहा की इंटरनेट की समस्या के चलते पोर्टल पर पासवर्ड और ओटीपी की समस्या छात्रों के साथ बनी रहती है। विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने सबकी समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० अंजली विक्रम सिंह ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करेत हुए कहा की इस तरह की संगोष्ठी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि और विद्यालय के प्रबन्धकगण / प्राचार्य बन्धुओ के साथ होनी चाहिए जिससे एक दूसरे के विचारो का आदान प्रदान हो सके। हमारी समस्याएं विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि सरकार तक पहुंचाने के लिए एक माध्यम है।
कार्यक्रम में डॉ० प्रसन्न पटेल, डॉ० नागेश पाण्डेय, डॉ० परवेज आलम, डॉ० सुधीर मिश्रा, डॉ० श्यामराज यादव, सुरेश सिंह, डॉ० गणेश राम, डॉ० अमर देव पाण्डेय, रोहित त्रिपाठी, डॉ० रोहित नंदन तथा महाविद्यालय के प्रबन्ध व उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहें।







