स्कूलो को बन्द करने से गरीब और वंचित समाज के बच्चो की शिक्षा पर पड़ेगा असर: शिव कुमार मौर्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयो को मर्ज करने का विरोध करते हुए आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता अपनी जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिव कमर मौर्य ने की और संचालन एडो राजेन्द्र प्रसाद मौर्य ने किया।


धरना को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार मौर्य ने कहा की प्रदेश भर में 27764 परिषदीय विद्यालयों के मर्जर करने का प्रदेश सरकार का निर्णय गरीब, मजदूर, किसान के बच्चों को अनपढ़ बनाने का निर्णय है। यह मर्जर न केवल शिक्षकों और छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्रो मे शिक्षा के पहुंच को भी सीमित कर देगा। सरकार का यह कदम प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करना हैं, जिससे गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों पर सीधा असर पड़ेगा अपनी जनता पार्टी इस फैसले का कड़ा विरोध करती है।


जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि सरकार गांव गरीब के बच्चों के शिक्षा पर कुठरा घात कर रही हैं साकार शोषित बंचित दलित आदिवासी के बच्चों के भविष्य से खेलवाड़ करना चाहती है सरकार का सब पढ़े सब बढे का नारा खोखला सावित हुआ है। 

इस मौके पर रविंद्र कुमार यादव, एड राजेंद्र प्रसाद मौर्य, शिव कुमार मौर्य, शशिकांत मौर्य, संत कुमार विश्वकर्मा, अलोक मौर्य, ताइकेश्वर कुशवाहा, सुखराम मौर्य, विकाश मौर्य, अनिल बर्मा श्रीराम सिंह, नन्द गोपाल सिंह, रामबाबू सिंह के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?