सी एस पाण्डेय
बभनी (सोनभद्र) । थाना बभनी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शनिवार रात करीब 9:50 बजे एक कार से 63 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 12 लाख 72 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी अविनाश कुमार यादव और रवि कुमार मौर्या उड़ीसा के फुलवानी क्षेत्र से गांजा लेकर प्रयागराज के झुंसी इलाके में ऋतिक पाण्डेय नामक एक व्यक्ति को पहुंचा रहे थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लंबे समय से इस तस्करी में शामिल हैं और गाड़ियों में गांजा छिपाकर राज्यों की सीमाएं पार करते थे।
पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह में कई अन्य प्रभावशाली लोग शामिल हैं, जिनकी जानकारी मुख्य आरोपी ऋतिक पाण्डेय के पास हो सकती है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त अविनाश कुमार यादव (26), निवासी प्रयागराज
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त अविनाश कुमार यादव (26), निवासी प्रयागराज और रवि कुमार मौर्या (27), निवासी झुंसी, प्रयागराज को जेल भेजा ।







