खुदाई मे मिली प्राचीन मूर्ति,अलग-अलग धर्म के लोग कर रहे दावा,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आरबी द्विवेदी

पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में लेकर भेजा पुरातत्व विभाग

एटा(उत्तर प्रदेश)। जनपद में रिजोर थाना क्षेत्र के कस्बा रिजोर के खेड़ा में पुराने जर्जर किले के नजदीक सरकारी टंकी की खुदाई के दौरान मजदूरों को प्रतिमा टंकी के लिए खोद रहे जमीन के अंदर प्रतिमा मिली है, वही मजदूरों ने प्रतिमा को बाहर निकाला और साफ सफाई कर देखा कि किसी महापुरुष की मूर्ति निकलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई, लोगों को खबर मिलते ही कस्बा रिजोर क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंच गए और कुछ लोग इसे भगवान बौद्ध की बता रहे है तो कुछ ग्रामीण इसे जैन धर्म से जोड़ कर महावीर स्वामी की बता रहे थे, भी प्रतिमा को लेकर अलग अलग धर्म के लोग दावा करते नजर आए और कोई भगवान बुद्ध की प्रतिमा बता रहा था कोई दिगम्बर महावीर जी स्वामी की प्रतिमा बता रहा है।

आनन फानन में सूचना थाना रिजोर पुलिस को दी गई तब सूचना मिलने के उपरांत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और थाना रिजोर पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में लेकर संग्रहित कर दिया है और पुलिस ने आगरा पुरातत्व विभाग द्वारा सूचना दी गई है, वही आगरा से पुरातत्व विभाग की टीम जांच के लिए आएगी वही स्पष्ट करेगी कि प्रतिमा कितनी वर्ष पुरानी है और किस महापुरुष की ये मूर्ति है, उसके बाद ही पुरातत्व विभाग द्वारा इसका निर्णय लिया जाएगा।

वही पूरे मामले पर थाना प्रभारी रिजोर जितेंद्र पाल सिंह गौतम से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कस्बे के पास खेड़ा जगह है जहां पर जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है दो-तीन दिन पहले जमीन की खुदाई हुई थी खुदाई के बाद प्रतिमा निकली है मजदूरों ने प्रतिमा को बाहर निकाला, इसी दौरान आस पास के लोग मंदिर बनाने को लेकर आपस में जद्दोजहद कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची प्रतिमा को कब्जे में ले लिया गया है और संग्रहित कर दिया गया है आगरा पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई है पुरातत्व विभाग ही आकर जांच करेगा कि आखिर प्रतिमा किन महापुरुष की है और कितनी पुरानी है आगे जो पुरातत्व विभाग बताएगा वैसे आगे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?