विद्युत की अघोषित कटौती से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन,एक्सईएन को सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मुख्यालय पर लगातार अघोषित विद्युत कटौती को लेकर आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया एवं चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं होता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन 24 घंटे में 8 से 10 बार बिजली की ट्रिपिंग हो रही है जिसके कारण एक और जहां व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर आम जनता इस उमस भरी गर्मी का दंश झेल रही है उन्होंने इस संदर्भ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के वक्तव्य का हवाला देते हुए कहा विगत 8 जून की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट स्पष्ट निर्देश दिया कि चाहे जो भी जुगत लगाये निर्वाध बिजली उपलब्ध करायें।

श्री शर्मा ने कहा कि इस संबंध में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने अधिकारियों को हिदायत दी है की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और समय पर किया जाए।

जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे, एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है बावजूद इसके अधिकारी जनता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे हैं और धुआंधार विद्युत कटौती हो रही है।

उन्होंने संयुक्त विज्ञप्ति में आगे कहा कि शहरी लाइन के विस्तारीकरण के संबंध में कई बार जिला प्रशासन सहित विभागीय अधिकारियों का भी ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष टीपू अली, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, एवं गुरप्रीत सिंह (गोल्डी) ने कहा कि चंद्र दिनों में बरसात शुरू हो जाएगी जिला मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर खंबे एवं बिजली के तारों का मकड़ जाल हादसे का सबब बना हुआ है। लाइन लेने के लिए पोल से 400 से 500 मीटर की दूरी तक केबल बिछाकर आपूर्ति हो रही है , कम ऊंचाई पर लटक रहे तार मौत को आमंत्रण दे रहे हैं इससे कभी भी जनजीवन की हानि हो सकती है।  

नगर संयोजक अमित अग्रवाल ,प्रदीप जायसवाल और नगर मंत्री अमित वर्मा ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लो वोल्टेज एवं बिजली के फ्लैकचुएशन की समस्या से व्यापार तो प्रभावित हो ही रहा है आम जनता भी त्रस्त हो रही है। उन्होंने यह भी मांग किया कि यदि तहसील या ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फाल्ट या अन्य किसी तकनीकी खराबी के कारण यदि विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो रोस्टिंग की अगली पारी बाधित समय वाली बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।

जिला मंत्री धर्मेंद्र प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा सोनी, आईटी सेल प्रभारी सूर्या जायसवाल, एवं दीपक सोनी ने मांग किया कि व्यापारियों एवं आम जनता की त्रुटि पूर्ण बिल का तत्काल समाधान किया जाए।

इस मौके पर कौशल शर्मा, प्रितपाल सिंह, प्रशांत जैन, राजेश जायसवाल, टीपू अली, विनोद जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, गुरु प्रीत सिंह सोखी, अमित वर्मा, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रजापति, कृष्णा सोनी, सूर्या जायसवाल, दीपक सोनी आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1352
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?