Trending News
साहू समाज ने गांधी जयन्ती पर दिया एकजुटता का संदेश नौगढ़ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में पोक्सो एक्ट को लेकर 400 विद्यार्थियों को किया जागरूक, निकाली प्रभात फेरी नौगढ़ में वन भूमि पर कब्जे का प्रयास विफल, पौधरोपण नष्ट कर खेत बनाने की तैयारी, पम्पिंग सेट से वन भूमि में चलाया जा रहा था पानी, वन विभाग ने उपकरण जब्त कर किया सीज नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ शहर से गांव तक चला संचारी रोग नियंत्रण अभियान, गलियों व नाली की हुई सफाई गांधी जयन्ती पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोजित हुई कृषि गोष्ठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रामगढ़ (सोनभद्र) । विकास खंड चतरा के ग्राम पंचायत रामगढ़ स्थित ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत एक व्यापक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष चतरा योगेंद्र कुमार बिंद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कृषि विभाग, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी और कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने भाग लिया और किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन हेतु वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी।

गोष्ठी में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुदर्शन मौर्य ने मशरूम उत्पादन और फसलों में कीट व बीमारियों के नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. केशव गौतम ने सब्जियों की उन्नत खेती और नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी, जबकि कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. एम. सिंह ने धान्य फसलों और पशुपालन के उन्नत तरीकों पर किसानों को प्रशिक्षित किया।

कार्यक्रम में डॉ. दीपक प्रजापति ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और जैविक खेती के महत्व पर किसानों को जागरूक किया। वहीं, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राकेश कुमार सिंह ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, बीज वितरण, सॉयल हेल्थ कार्ड, पीएम कुसुम योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी।

मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बिंद ने समापन भाषण में केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गिनाते हुए किसानों से इनका भरपूर लाभ उठाने का आग्रह किया।

इस गोष्ठी में लगभग 200 किसानों ने प्रतिभाग किया। कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों की मौजूदगी से किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कृषि विभाग से अंकुर कुमार सिंह, अंशिमा सिंह, और प्रगतिशील किसान राजबली सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, बसंत लाल व महेंद्र प्रताप श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

ग्राम रामगढ़ में हुए इस आयोजन से किसानों में तकनीकी खेती के प्रति जागरूकता बढ़ी और उन्हें उन्नत कृषि की ओर प्रेरणा मिली।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?

image editor output image 462522980 1790944610644

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ

image editor output image 462522980 1790944610644

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ