छात्र-छात्राएं बने सुरक्षा योद्धा, मॉक ड्रिल में सीखी आपात स्थिति से निपटने की तकनीक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

O – रामगढ़ के इंटर कॉलेजों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन

O – आपातकालीन हालात से निपटने के उपायों की दी गई जानकारी

रामगढ़ (सोनभद्र) । चतरा ब्लॉक के रामगढ़ कस्बे में स्थित शहजाद साहब इंटर कॉलेज के साथ कई इंटर कॉलेज स्कूलों में मंगलवार को सिविल डिफेंस की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना था।

मॉक ड्रिल के दौरान एक हवाई हमले, ब्लैक आउट और अन्य आपात स्थितियों की कल्पना कर उसके अनुसार बचाव के उपायों को व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित किया गया। मौके पर सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया गया और बताया गया कि ऐसी स्थिति में कैसे संयम और सूझ-बूझ से काम लेते हुए अपनी और दूसरों की जान बचाई जा सकती है।

सीओ सदर रणधीर कुमार मिश्रा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मॉक ड्रिल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक अभ्यास है। उन्होंने कहा, “आपातकालीन समय में घबराने की बजाय घर की सबसे सुरक्षित जगह पर शरण लें, खिड़कियां, दरवाजे व लाइटें बंद रखें और प्राथमिक उपचार किट तैयार रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा दी जा रही जानकारी पर विश्वास करें।”

इस मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी पन्नूगंज ने बताया कि ऐसी मॉक ड्रिल से आम लोगों में जागरूकता बढ़ती है और वे किसी भी अप्रत्याशित संकट की स्थिति में तैयार रहते हैं। बीडीओ चतरा दिनेश कुमार मिश्र ने भी कार्यक्रम की सराहना की और लोगों से ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

मौके पर पीएचसी के डॉ0 यशवर्धन ने प्राथमिक उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि मामूली चोटों या तकलीफों में किस प्रकार प्राथमिक चिकित्सा दी जा सकती है, जिससे गंभीर स्थिति से बचा जा सके।

इस मॉक ड्रिल में दोनों विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, स्थानीय व्यापारी और सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सवाल-जवाब सत्र भी रखा गया, जिसमें लोगों ने आपातकालीन हालात से जुड़े कई सवाल पूछे और विशेषज्ञों ने उन्हें संतोषजनक उत्तर दिए।

यह आयोजन ने लोगों के भीतर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सतर्क रहने की भावना को भी जागृत किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?