सिविल डिफेंस माक ड्रिल में बच्चों को किया गया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

अफवाहों को नजर अंदाज करें, रेडियो एंव अधिकारिक सूचना प्रसारण पर करें विश्वास

बभनी (सोनभद्र) ।  सिविल डिफेंस माक ड्रिल का पीएम श्री राजकीय विद्यालय चपकी में दी गई जानकारी।इस दौरान अफवाहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए।

बुधवार को पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज चपकी में सिविल माक ड्रिल का अभ्यास कराया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं है उन्होंने सरकार प्राप्त निर्देशों को पढ़ कर सुनाया। आपातकालीन स्थिति में हिम्मत से काम लेने और सतर्कता के प्रति जागरूक किया।विद्यालयों में रहने की स्थिति में अगर सायरन बजे तो निचले तले पर जाएं और डेक्स बेंच के नीचे छुप जाए। बच्चों को आश्रय स्थलों की पहचान कराया गया।सायरन के समय ब्लैक आउट का पालन करना है घरों में सुरक्षित रहे।अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। लिफ्ट का प्रयोग न करें खिड़कियों के पास नहीं रहना है‌।आपातकालीन स्थिति की भी मिलने पर गम्भीरता से लें।आपातकालीन स्थिति में जरुरी सामान अपने पास रखें। विपरित परिस्थितियों में दौड़ना नहीं है घबराना नहीं है।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिक्षक डा राजन सिंह ने बताया आक्समिक दवाएं अपने पास रखें। सरकार के निर्देश का पालन करें । सहायता के लिए 112, 108, 101 नम्बरों का प्रयोग करें।इस दौरान पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज चपकी के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह,केशव प्रसाद, समाज सेवी वृन्दावन जायसवाल सहित अन्य शिक्षक और छात्र छात्राएं शामिल रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?