सरकारी भूमि पर बसे लोगों के हक के लिए आगे आये पूर्व विधायक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनीष चौधरी

15 मई को मोरवा में आम सभा कर भरेंगे हुँकार

सिंगरौली (मध्यप्रदेश) । जिले के मोरवा क्षेत्र में कई वार्ड एनसीएल की जयंत व दुद्धीचुआ परियोजना के विस्तार के लिए अधिग्रहण किया जा रहे हैं। जिसमें सरकारी भूमि समेत वन भूमि पर बसे लोगों को एनसीएल के द्वारा पट्टे धारकों के तर्ज पर पुनर्वास व विस्थापन का संपूर्ण लाभ नहीं दिया जा रहा। इसे लेकर आक्रोशित विस्थापित परिवारों ने मंगलवार को सिंगरौली विधानसभा के पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य के निवास पर पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। विस्थापित हो रहे परिवारों का दर्द सुन पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य ने उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। श्री वैश्य के निवास पर आज हुई बैठक के बाद आगामी 15 मई को मोरवा बस स्टैंड फल मंडी के पास शाम 4 बजे विशाल आमसभा के आयोजन की रणनीति बनाई गई है।

पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य ने कहा कि यह एनसीएल के लिए एक सांकेतिक आम सभा होगी। अगर एनसीएल सही मुआवजा देने को तैयार नहीं हुआ तो एनसीएल का आफिस समेत कोल डिस्पैच एवं माइंस बंद करने की रणनीति बनाई जाएगी तो वही अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित तिवारी ने बताया कि शुरू से ही सरकारी भूमि पर बसे दबे कुचले शोषित वर्ग के लोगों के लिए पूर्व विधायक के द्वारा नेतृत्व किया जा रहा था। एनसीएल के दोहरी नीति को लेकर अब उग्र आंदोलन करने की आवश्यकता है, जिसको लेकर यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?