सोनांचल संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन तीस अप्रैल को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पदयात्रा विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाते राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। एनसीएल खड़िया कोयला परियोजना में काम कर रही निजी कंपनी कलिंगा में एक हजार के ऊपर संविदा हेलफर और ड्राइवरों की भर्ती में संगठित संरक्षण प्राप्त तथा कथित गिरोह के द्वारा यहां के विस्थापित, प्रभावित और लोकल बेरोजगारों की भर्ती के नाम पर धड़ल्ले से युवाओं का दोहन किया जा रहा है। आज सोनांचल सोनांचल संघर्ष वाहिनी ने कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव पुष्पेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में किया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने ऐलान किया कि आंदोलन के प्रथम चरण में आगामी 30 अप्रैल को रोडवेज बस स्टैंड शक्तिनगर से खड़िया कोयला परियोजना जीएम गेट तक बेरोजगार भर्ती घोटाले को लेकर सोनांचल संघर्ष वाहिनी के कार्यकर्ता और विस्थापित, प्रभावित और लोकल बेरोजगार पद यात्रा कर जीएम गेट का घेराव करेंगे।

इसके साथ ही एनसीएल खड़िया प्रबंधन से मांग करेंगे कि इस भर्ती घोटाले की जांच हो और संगठित गिरोह द्वारा अभी तक कराई गई भर्ती को निरस्त किया जाय। वही भर्ती की स्पष्ट गाइड लाइन बनाकर तीन दिन खुला कैंप लगाकर एक हजार में 80% विस्थापित, प्रभावित और लोकल बेरोजगारों की भर्ती सुनिश्चित की जाए। अब यह आंदोलन जल्द उर्जांचल जन आंदोलन के रूप में बदल जाएगा।

  बैठक में प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार, महेंद्र कुमार, विनय कुमार, सलमान खान, देवानंद विश्वकर्मा, सुमंत यादव सुमित, बलवंत यादव, फिरोज और राहुल भारती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?