नौगढ़(चंदौली) ग्राम पंचायत मंगरही के सुखदेवपुर गांव में बड़ी आग लगने की घटना से किसान मुन्नालाल केसरी की लाखों की फसल जलकर राख हो गई। घटना चंदौली सोनभद्र बॉर्डर पर स्थित सुखदेवपुरा गांव में हुई,जहां मंगलवार को 12:00 बजे के आस-पास दिन में अचानक खलिहान में आग लग गई।
आपको बता दे की खेत में धुआं उठता देख ग्रामीणों ने तुरंत मुन्नालाल केसरी को फोन कर इसकी जानकारी दी आनन फानन में मुन्नालाल केसरी अपने खेत पर पहुंचे और देखा आग ने विकराल रूप ले लिया था। उन्होंने तुरंत आग बुझाने की कोशिश करने लगे उनके साथ ग्रामीणों ने भी उनका साथ दिया पास के गांव गोटी बांध के ग्राम प्रधान संदीप जयसवाल ने अपना टैंकर भेजा और मौके पे फायर ब्रिगेड भी पहुंच गया तब जाकर ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया परंतु तब तक बहुत देर हो चुका था। खलिहान में रखा तीन बीघा गेहूं और डेढ़ बीघा अरहर के साथ चना, मटर, सरसों आदि की फसल जलकर खाक हो गया। फसल जलता देख किसान की आंखों से आंसू गिरने लगे।

किसान मुन्नालाल केसरी ने बताया कि उनकी पूरी फसल जलकर राख हो गई है और अब उनका गुजारा कैसे होगा। उन्होंने बताया कि उनको लाखों का नुकसान हुआ है और उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को मामले की जानकारी दी जानकारी के बाद मौके पर लेखपाल पहुंचे।

मौके पर पुलिस भी पहुंची थी और घटना की जांच की जा रही है। किसान मुन्नालाल केसरी ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।









