सोलर पंप लगा नही भुकतान निकल गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

पहले भी सचिव की हो चुकी है शिकायत

5 महीनों से जिला पंचायत राज अधिकारी कर रहे है शिकायत की जांच
कोन (सोनभद्र)। योगी सरकार में जहां भष्ट्राचार पर अंकुश लगाने की बात हो रही है वही कोन ब्लाक में ग्राम पंचायत अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा खुले आम बिना सोलर पंप लगे भुकतान कर दिया जा रहा है जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरवाखाड़ में नजीम अली के घर के पास सोलर पंप लगाने के नाम पर 10 मार्च को दो किस्तो में दो लाख सतर हजार का भुकतान कर दिया गया जबकि उक्त स्थल पर आज तक सोलर पंप की स्थापना नही है यही नही उक्त ग्राम पंचायत में कही भी सोलर पंप की स्थापना नही हुई है उसके बावजूद भुकतान सचिव द्वारा कर दिया गया यही नही अगर उक्त सचिव की कार्यगुजरी पर गौर करे तो ग्राम पंचायत खेमपुर में भी इस तरह की मामला हुआ है जबकि यह गांव कोन ब्लाक प्रमुख की होने के वावजूद उक्त अधिकारी द्वारा बिना कार्य के भुकतान कर दिया गया जब इसकी शिकायत ब्लाक प्रमुख खुद रूबी मिश्रा द्वारा जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारीखंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी को सौंपी गई लेकिन उक्त प्रकरण को सिर्फ खाना पूर्ति के लिए जांच बैठा दिया गया ओर पांच माह बीत जाने के बाद भी कोई जांच रिपोर्ट नहीं मिला यही नहीं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगरनाथ पासवान द्वारा बिना टेंडर का भुगतान कर लाखों रुपए गमन का आरोप लगाया गया जिस पर सहायक विकास अधिकारी द्वारा जांच कर दोषी करार दिया गया भी जब कार्यवाही के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र दिया गया तो उन्होंने तीन सदस्यों की टीम की गठन कर दिया और आठ नवंबर से आज तक तीन सदस्यों की टीम उक्त प्रकरण की जांच कर रही हैं जिससे यह कहावत चरितार्थ हो रही है जब सैया भई कोतवाल तो डर काहे का जब जिला पंचायत राज अधिकारी की संरक्षण उक्त अधिकारी पर प्राप्त है तो भी किस बात की डर यह तो बरवाखाड़ एक बानगी हे अगर उक्त अधिकारी की सम्पूर्ण गांव की जांच की जाय तो एक बड़ा घोटाला सामने आएगा मामला चाहे जो भी हो लेकिन भाजपा सरकार में इस तरह की कार्य हो रहा हे जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?