बोध गया मन्दिर एक्ट 1949 को किया जाय निरस्त:मंगल मौर्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में शाक्य सिद्धार्थ गौतम बुद्ध फाउंडेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के कार्यकर्ताओं द्वारा आज जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को देखकर बिहार राज्य के बोध गया मन्दिर एक्ट1949 को निरस्त किया जाय,इसके लागू होने से धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाया जा रहा है ।


फाउंडेशन के अध्यक्ष मंगल प्रसाद मौर्य ने बताया कि
बिहार गजेटियर 6 जुलाई 1949 को बिहार सरकार द्वारा बोध गया टेम्पल एक्त 1949 लागू कर महाबोधी बौद्ध बिहार बोध गया पर हिन्दू समुदाय को प्रबन्धतंत्र में शामिल करने से बौद्ध विरासत को भारी नुकसान हुआ है। बौद्ध बिहार बोध गया बौद्धिष्टो का बड़ा धार्मिक केन्द्र एवं एक पवित्र स्थान है, जबसे बोध गया टेम्पल एक्ट 1949 लागू किया गया और हिन्दूओ को प्रबन्धन में शामिल किया गया तब से बौद्धिष्टो के इस पवित्र स्थल के आस पास कई हिन्दू देवी देवताओं को स्थापित करके पूजा पाठ शुरू किया जा रहा है तथा कई हिन्दू कर्मकाण्ड भी इस परिसर के अन्दर किया जा रहा है जो बौद्धिष्टो का अपमान है और बौद्धो के धार्मिक आस्थाओं को चोट पहुँच रहा है, जिससे पूरा बौद्ध समाज आहत है। आज इस तरह के कानून को बनाये रखे जाने से भारत ही नहीं पूरे विश्व का बौद्ध समाज में क्षोभ व्याप्त है।

बोध गया में महाबोधी बौद्ध बिहार में लम्बे समय से बी०टी० एक्ट 1949 को निरस्त करके बौद्धिष्टो के हाथ में बोध गया बौद्ध बिहार सौंपे जाने का आन्दोलन का हम लोग समर्थन करते है और निम्नलिखित मांग करते हैं:वहीं बी०टी० एक्त 1949 को तत्काल निरस्त किया जाय,बोध गया बौद्ध बिहार पर राज्य सरकार प्रबंधन के नियंत्रण को छोड़े और बौद्धिष्टो के हाथ महाबोधि बौद्ध बिहार बोध गया को सौंप दें, बौद्धिष्टो द्वारा महाबोधि बौद्ध बिहार बोध गया के आन्दोलनरत बौद्धिष्टो जिन्हें गिरफ्तार कर अवरूद्ध किया गया है, उन्हे तत्काल रिहा करें।

महाबोधि बौद्ध बिहार बोध गया आन्दोलन को नाकामयाब करने के लिए बिहार सरकार के षड्यंत्र को रोकते हुए आन्दोलन की सुरक्षा किया जाय, जिससे देश का लोकतंत्र मजबूत हो और पूरे विश्व में लोकतंत्र का अच्छा संदेश जाय, भारत में लगातार बौद्ध बिहारो को विभिन्न तरीके से नुकसान पहुँचाया जा रहा है तथा बौद्ध भिक्षुओं को तिरस्कृत और उत्पीड़ित किया जा रहा है। एक तरीके से कहा जायं तो वर्तमान व्यवस्था में बौद्धिष्टो के ऊपर प्रयोजित हमला है, जिसे तत्काल रोका जाय तथा देश के सभी बौद्ध बिहारो की सरुक्षा देते हुए संरक्षित किया जाये।

इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह,श्यामजी सिंह,राजेश कुमार, शंभू नाथ विश्वकर्मा, रामाश्रय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?