कालिया नाग का नाथ-नथैया की लीला देख श्रद्धांलु झूम उठे ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । हारना कच्छार ग्राम पंचायत में मालिया नदी के किनारे स्थित मलेश्वर महादेव मंदिर पर बीते दिनों से चल रहे विष्णु महायज्ञ में वैदिक मंत्र उच्चारण व अरणी मंथन के बाद अग्नि प्रज्वलित होते ही श्रद्धालुओं के द्वारा अग्नि देव की जय, यज्ञ भगवान की जयकारों के साथ परिक्रमा प्रारंभ होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वही वृंदावन से आई रासलीला में बीती रात्रि को भगवान श्री कृष्ण ने कालिया नाग के द्वारा यमुना में फैलाएं विष से ब्रजवासियों की अकाल मृत्यु होता देख कालिया नाग का नाक नथैया की लीला का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।


बीती रात्रि को रासलीला में श्रीकृष्ण मित्रों के साथ यमुना नदी के किनारे गेंद से खेल रहे थे। भगवान ने जोर से गेंद फेंकी और वो यमुना में जा गिरी। गेंद भारी होने से वो सीधे यमुना के तल पर चली गई। यमुना में कालिया नाग रहता था। लेकिन मित्रों के कहने पर कान्हा ने यमुना में छलांग लगा दी।

कृष्ण ने कालिया नाग की पूंछ पकड़कर उसे मारना शुरू कर दिया। कालिया नाग अपने प्राण की रक्षा के लिए कृष्ण से दुहाई देने लगा। कृष्ण ने उसे यमुना छोड़कर समुद्र में जाने के लिए वचनबद्ध किया। इसके बाद कालिया नाग के फन पर नृत्य किया। इस तरह भगवान कृष्ण ने मथुरावासियों को कालिया नाग के साथ यमुना को उसके विष से मुक्ति दिलाई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?