कुंभ स्नान करने का जुनून,पैदल ही रांची से प्रयागराज तक की करेंगे यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार,

विन्ढमगंज (सोनभद्र)। प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, लेकिन आस्था का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन लाखों की संख्या में लोग पवित्र संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं।

झारखंड के रांची के रहने वाले 25 वर्षीय सौरव सिन्हा का कुंभ स्नान करने का जुनून भी कुछ अलग ही है। उन्होंने पैदल ही रांची से प्रयागराज तक की यात्रा करने का संकल्प लिया है। सौरव 15 फरवरी को रांची से पैदल रवाना हुए और आज 21 फरवरी को सुबह 8 बजे उत्तर प्रदेश-झारखंड बॉर्डर के विंधमगंज पर पहुंचे।

सौरव ने बताया कि पैदल यात्रा के दौरान उन्हें अद्भुत आनंद की अनुभूति हो रही है। रास्ते में लोग उनका भरपूर सहयोग कर रहे हैं। कोई पानी दे रहा है, कोई चाय पिला रहा है तो कोई नाश्ते और भोजन का प्रबंध कर रहा है। यह यात्रा उनके लिए श्रद्धा और सेवा का अनोखा अनुभव बन रही है।

उनका लक्ष्य है कि 16 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकुंभ में शाही स्नान करें। शेष बचे 265 किलोमीटर की दूरी को वह अगले तीन या चार दिनों में पूरा करने की योजना बना रहे हैं।

महाकुंभ में आस्था का यह जज़्बा और समर्पण निश्चित ही अद्वितीय है, जो परंपरा और विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?