म्योरपुर में 21वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंकज सिंह

म्योरपुर (सोनभद्र) । आदर्श वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन सोमवार को म्योरपुर खेल मैदान में किया गया। उद्घाटन समारोह में दुद्धी विधायक प्रतिनिधि निरेन्द्र प्रताप सिंह, म्योरपुर ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पन्नालाल जायसवाल ने संयुक्त रूप से माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल और दीपक सिंह ने ताश उड़ाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राम देव तिवारी ने कहा कि खेल आपसी भाईचारा बढ़ाने के साथ-साथ शारीरिक विकास में सहायक होता है। वहीं, दीपक सिंह ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस छोटे से गाँव में इतनी ऊर्जा और उमंग के साथ शानदार प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय प्रयास है।

ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल ने कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। सपा के विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण ने कहा कि म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण यहाँ समय-समय पर इस तरह के खेल आयोजनों की आवश्यकता है, जिससे युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।

गाँवों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक खेल सकते हैं युवा
मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि निरेन्द्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वॉलीबॉल खेल की शुरुआत 1895 में हुई थी और इसे 1964 में ओलंपिक में शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और संसाधन देने की। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीण बच्चों को खेल सामग्री की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और हर संभव मदद की जाएगी।

खेल मैदान में हॉल और हाईमास्ट लाइट की मांग
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने खेल मैदान में एक हॉल निर्माण एवं हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग की। विधायक प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन मांगों को पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, रामपुजन यादव, कोषाध्यक्ष ऋतुराज सिंह, सहकोषाध्यक्ष ऋतिक केशरी, मंत्री आदित्य प्रकाश, महामंत्री आकाश केशरी, व्यवस्था प्रमुख मनोज अग्रहरी, अजय अग्रहरी, दीपू जायसवाल, मनीष, बृजबिहारी, सुमेर सिंह, घाघरी जोन अध्यक्ष हृदय नारायण सिंह गोड़, मान सिंह गोड़, शिवम यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?